हरदोई: मजीदपुर मजरा गदनपुर निवासी व्यक्ति के घर पर हुई चोरी को लेकर पुलिस ने की नहीं की कार्रवाई, SP को दिया शिकायती पत्र
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2024 बघौली थाना मजीदपुर मजरा गदनपुर निवासी प्रमोद पाल पुत्र झब्बूलाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि 31 मई को उसके घर में चोरी हो गई थी।नकदी समेत लाखों के जेवरात भी चोरी हो गए थे।पीड़ित ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।पीड़ित ने आज पूरे मामले में एसपी से शिकायत की।