हरदोई: चठिया तिराहे पर साइकिल से अपनी बेटी को ससुराल से लेकर आ रहे जगदीश को कार ने मारी टक्कर,गम्भीर घायल,जिलाअस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2024 हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के चठिया धनवार निवासी जगदीश अपनी बेटी को उसके ससुराल साइकिल से लेने गया था।और अपनी बेटी को वापस लेकर वह घर आ रहा था कि तभी चठिया तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमे साइकिल सवार जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए तो वही उनकी बेटी को भी मामूली चोटे आई है।