हरदोई: शहाबुद्दीनपुर निवासी कुमार गौरव व उसकी माँ मनोरमा को गांव के रामू व रवि ने पीटा,एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर निवासी कुमार गौरव ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके भाई के ससुरालीजनों द्वारा उसके साथ वह उसकी मां के साथ मारपीट की गई।पीड़ित ने बताया कि वह अपनी ससुराल ककेड़ी गांव में रहता है और वह अपने पैतृक गांव शहाबुद्दीनपुर अपनी मां के साथ आया था।तभी उसके भाई के ससुराली जनों रवि और रामू के द्वारा मारपीट की गई।