लखीसराय: टोल प्लाजा के समीप मामूली बात को लेकर एक युवक के साथ हुई मारपीट,सदर अस्पताल में भर्ती
प्लाजा के समीप एक युवक को बालगुदर गांव के ही व्यक्ति ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल व्यक्ति की पहचान बालगुदर निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र अशोक के रूप में हुई है। घायल अशोक ठाकुर ने बताया की बालगुदर के ही बंटी सिंह ने शराब के नशे में मुझे बुलाया मेरे मना करने पर गुस्सा हो मारपीट कर घायल कर दिया।