हाथरस: शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने की जमकर तोड़फोड़ व पथराव, घायल कैंटीन संचालक का पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के इगलास रोड गांव टुकसान के पास शराब के ठेके पर दर्जनों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने जमकर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बराबर में बनी कैंटीन के संचालक के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान कैंटीन संचालक घायल हो गया। शराब के ठेके पर किए गए पथराव की सूचना पुलिस पहुंच गई।