गिरिडीह: बक्सीडीह रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के नेता की मनाई गई पुण्यतिथि
बक्सीडीह रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहे तिलकधारी प्रसाद सिंह की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को 12 बजे मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।।