लखनऊ कोर्ट ने फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्घोषणा जारी की है। पुलिस के अनुसार, बीकेटी क्षेत्र के मौर्या नगर निवासी लफमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। अदालत ने आरोपी को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।