गोहरगंज: सतलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, गुरुवार को मामला दर्ज
सतलापुर थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामदास अहिरवार और सोनू अहिरवार घायल हो गए। दोनों ड्यूटी से लौट रहे थे। घायलों को साईं अस्पताल मंडीदीप में भर्ती कराया गया है। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।