चतरा समाहरणालय परिसर रिकार्ड रूम का उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिले के वरीय अधिकारियों के साथ गुरुवार के साढ़े पांच बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रिकॉर्ड रूम की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, डिजिटलीकरण एवं समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने के