ज्ञानपुर: ज्ञानपुर से एयरपोर्ट कस्टम अफसर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
एयरपोर्ट कस्टम अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद कुमार निवासी हरदोई, लोगों को विदेशी मुद्रा छुड़वाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। वादी विकास कुमार बिंद से आरोपी ने 5.15 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए थे।