गिरिडीह: गैस किल्लत पर एजेंसी के बाहर हंगामा, लाइन में मारपीट और भेदभाव के आरोप से भड़के उपभोक्ता
बरमसिया स्थित जैन गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार को 9 बजे हंगामा हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई।असल में रसोई गैस किल्लत की वजह से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को सिर्फ घंटों नहीं, बल्कि हफ्तों तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोग सुबह 5 बजे से लाइन में लगते हैं, लेकिन दिन खत्म होने तक भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।