झाझा: देवघर बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालु झाझा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर हुए घायल
Jhajha, Jamui | Aug 2, 2026 बाबा बैद्यनाथ धाम से पूजा कर मुजफ्फरपुर लौट रहे एक श्रद्धालु झाझा रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफ ने उन्हें तत्काल शनिवार रात करीब 8 बजे सीएचसी झाझा में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। घायल की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी रितेश पांडे के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि वह देवघर से विशेष ट्रेन से घर लौट रहे थे।