ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में मोहर्रम को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई
ऊँचाहार कोतवाली में मोहर्रम त्योहार को लेकर शनिवार की शाम, आयोजित पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मौजूद एसडीएम विवेक राजपूत ने परम्परागत तरीके से जुलूस निकालने की अपील की और भ्रामक संदेशों को लेकर सामंजस्य स्थापित करने की सलाह दी।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए उसके पालन करने की बात कही।