देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शहर के कारगी चौक से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी की बरामद
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कारगी चौक, देहरादून से एक शातिर वाहन चोर मोनू रावत, पुत्र जय प्रकाश रावत को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। 30-06-2024 को वादिनी सन्तोष राणा ने अज्ञात चोर के द्वारा उनके घर में खड़ी स्कूटी को चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।