देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में पांच जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जुलाई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश हो सकती है।