देहरादून: देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन आज से तीन दिन रहेगी रद्द,रुड़की स्टेशन पर काम के चलते रहेगी रद
देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि रुड़की स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम के चलते देहरादून-दिल्ली के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से बुधवार तक रद्द रहेगी। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर तक आएगी और वहीं से वापस जाएगी। उन्होंने बताया कि चार जुलाई से सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य हो जाएगा।