खुरई: गर्मियों में आगजनी के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगरपालिका ने सिविल अस्पताल में सुरक्षा मॉकड्रिल कराई
Khurai, Sagar | Mar 29, 2026 गर्मियों में बढ़ते हुए आगजनी के मामलों से सुरक्षा को लेकर नगर पालिका के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रविवार को सिविल अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया,मॉक ड्रिल शाम 6 बजे तक चली, इसके दौरान सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और स्टॉफ को आग से सुरक्षा और आग लगने पर बुझाने के तरीके बताये,आग बुझाने के उपकारणों का उपयोग करना बताया।