नावकोठी: प्रखंड के समसा और नावकोठी में चैती दुर्गा के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
प्रखंड के समसा और नावकोठी में चैती दुर्गा के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त वैदिक रीति रिवाज से देवी की पूजा अर्चना करने के बाद मेला परिसर में झूला,ब्रेक डांस,मीना बाजार सहित विभिन्न मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।