चांदपुर: चांदपुर के गांव खानपुर मजरा के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
बिजनौर में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चांदपुर के गांव खानपुर मजरा के जंगल में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। सप्ताह भर से तेंदुआ आबादी के नजदीक आकर मवेशियों पर हमला कर रहा था जिससे गांव में दहशत का माहौल था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दो दिन पहले वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। वन विभाग की टीम तेंदुए को कार्यालय ली गई।