कन्नौज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बुधवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी समस्याएं सुनाई, एसपी ने की सुनवाई
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जनता दरबार आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने फरियादियों की समस्याओं को सुना है। एसपी ने फरियादीयों की समस्याओं को सुनकर संबंधित थाना प्रभारी को निस्तारण से जुड़े निर्देश जारी किए हैं।