कन्नौज: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अलनापुर गांव में मेड विवाद के चलते हुई मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में हुआ उपचार
कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र मेड के विवाद में मारपीट की खबर सामने आई है। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में उपचार किया गया है। घायल ने 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह घटना थाना क्षेत्र के अलनापुर गांव की है।