ऊंचाहार: सरकपुर मजरे परसीपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने की बात पर स्कोर्पियो चालक से हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र के सरकपुर मजरे परसीपुर गांव के उपेंद्र सिंह ने बताया कि ,शुक्रवार को वो स्कोर्पियो से अपने रिश्तेदार को लेकर ऊँचाहार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था, वापस घर जाते समय गांव में ही रास्ते में बाइक खड़ी हुई थी, जब उसने बाइक हटाने को कहा तो, आरोप है कि बदई गाँव के दो युवकों ने गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी।पीड़ित ने तहरीर दी है।