रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने कोतवाली थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
Rampur, Rampur | May 19, 2025 सोमवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के साथ थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई आदि को चेक किया गया।