रामपुर: सोमवार को गांधी समाधी से रज़ा लाइब्रेरी द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में 'एक देश, एक धड़कन' यात्रा का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | May 19, 2025 सोमवार को शाम 6 बजे के आसपास रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में एक देश एक धड़कन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गांधी समाधी से शुरू होकर, नवाब गेट, राजद्वारा, मिस्टन गंज होती हुई रज़ा लाइब्रेरी पहुँची जहां पर यात्रा का समापन किया गया।