रामपुर: सोमवार को जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अभियान वॉक थ्रू के तहत जनसंवाद किया
Rampur, Rampur | May 19, 2025 सोमवार को सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन द्वारा अभियान वॉक थ्रू चलाये जाने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पार्को, खेल के मैदान, धर्मस्थलों आदि पर जाकर जनसंवाद स्थापित किया गया ।