छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बुधवार की शाम 6 बजे बताया कि प्रदर्शन के दौरान ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने पर 6–7 लोग झुलस गए, जिनमें 3 पुलिसकर्मी और 3 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।