बिजनौर: बिजनौर में एपीएन न्यूज़ के जिला प्रभारी नौशाद हसन पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
Bijnor, Bijnor | Dec 7, 2024 बिजनौर में शनिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे एपीएन न्यूज के जिला प्रभारी नौशाद हसन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे। उसने बीच बचाव करना चाहा तो दबंगों ने नौशाद हसन के सर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है