पूरनपुर: ढका जमीना में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, ग्रामीणों में हादसे का डर, जिम्मेदार मौन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ढका जमीमा में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए लगातार खतरे का कारण बनी हुई है। गांव के कई मकानों के ऊपर से निकली यह लाइन कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। बरसात और तेज हवाओं के दौरान लोगों की चिंता और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई।