पूर्णिया पूर्व: गुलाबबाग गुंडा चौक में जूट बोरा गोदाम में लगी आग, लाखों की सम्पत्ति जल कर हुई राख
सदर थाना के गुलाबबाग गुंडा चौक के पास गुरुवार को भीषण आग लग गई । आग जूट के बोरा के गोदाम में लगी और देखते ही देखते लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कडी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया ।