पूर्णिया पूर्व: गाछी टोला गांव के समीप सड़क हादसे में एक 7 वर्षीय बच्ची हुई घायल GMCH में भर्ती
बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के बड़हरा कोठी गांव के मसूदन ऋषि देव की 7 वर्षीय पुत्री अंचला कुमारी गांव के ही दो-तीन बच्चों के साथ खेलने के लिए गाछी टोला गांव गई थी। तभी गाछी टोला गांव के समीप तेज रफ्तार टोटो सवार ने बच्ची को कुचल कर मौके से हुए फरार। घायल बच्ची को स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए GMCH में किया भर्ती। जहां उपचार चल रहा है।