पूर्णिया पूर्व: विहिप बजरंग दल द्वारा रामबाग से निकल गई शोभायात्रा में दुर्गा वाहिनी रही आकर्षण का केंद्र
रामनवमी को लेकर गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंगदल मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी द्वारा रामबाग संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर से भव्य एवं विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विहिप बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के अलावा हजारों युवा युवतियों भगवा वस्त्र, माथे पर तिलक,हाथ में भगवा ध्वज थामें ढोल नगाड़े के आवाज पर जय श्रीराम का उदघोष करते दिखे।