राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत ने आरोप लगाया है कि लखनऊ पुलिस ने उन्हें एक बार फिर ‘सरकारी आदेश’ का हवाला देते हुए घर पर रहने के निर्देश दिए हैं। रावत के अनुसार पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहा और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।