बहरोड़: बहरोड में ड्यूटी से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायलों का इलाज जारी
Behror, Alwar | May 20, 2026 बहरोड़-पहाड़ी रोड पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मोहम्मदपुर गांव के पास हुआ,जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली लाली देवी और शीला देवी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं।