भैंसदेही: कुकरू खामला मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में डम्फर के पहिए के नीचे आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के कुकरू खामला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी अनुसार एक बाइक सवार व्यक्ति रोड से चल रहे डम्फर के पीछे के पहिए में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही भैंसदेही पुलिस घटना स्थल पहुंची,, फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।