हुज़ूर: ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में सरपंच पद के लिए हुआ मतदान, दोपहर 3 बजे तक 76.15% मतदाताओं ने डाले वोट
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2024 भोपाल की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में आज सरपंच पद के लिए वोटिंग हुई। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक कुल 76.15% मतदाताओं ने वोट डाले। पूर्व सरपंच जय सिंह जाट की मौत हो गई थी। इसके चलते यह सीट खाली है। इस पंचायत के 3 में से 1 बूथ पर पहली बार पेपरलेस वोटिंग हुई।