हुज़ूर: अशोका गार्डन इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2024 अशोका गार्डन इलाके में 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किराने की दुकान चलाता है। उसने बहाने से नाबालिग को मिलने बुलाया था। नाबालिग के आते ही आरोपी ने दुकान का शटर बंद कर उसे बंधक बना लिया, फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|