गुमला: गुमला फोटो कॉपी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, 29 जून से लागू होगी नई दर-तालिका
Gumla, Gumla | Jun 28, 2026 गुमला फोटो कॉपी संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा बढ़ती महंगाई और दुकानदारों की बढ़ती लागत को देखते हुए फोटो कॉपी एवं अन्य सेवाओं की नई दर-तालिका लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बाल मुकुंद पांडेय को जिला अध्यक्ष, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष तथा हरि को सचिव चुना गया।