बेगूसराय: बदमाशों ने महिला का नहाते समय नग्न वीडियो फेसबुक पर डाला, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में बदमाशों ने महिला का नहाते हुए नग्न वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला के पति ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में मुफसिल थाना क्षेत्र के बड़ी सांख निवासी रौनक साह ने पूरी जानकारी दी है.