बेगूसराय: जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का तीसरा दिन कदाचारमुक्त रहा, प्रथम पाली में 439 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में द्वितीय मातृभाषा संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 06:00 बजे कही. प्रथम पाली में कुल 26,054 परीक्षार्थियों में 25,615 उपस्थित एवं 439 अनुपस्थित रहे.