डलमऊ: महुआहार गांव से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी
रविवार को समय लगभग 1:00 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के महुआहार गांव के सुनील कुमार ने बताया है कि मेरी पत्नी 8 माह के मासूम बच्ची को घर पर छोड़कर कहीं चली गई है।काफी खोजबीन किया लेकिन कोई उसका पता नहीं चल सका है।घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल भी है। पीड़ित पति ने कोतवाली डलमऊ में तहरीर देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।पुलिस जांच में जुट गई है