शिवपुरी नगर: इंसाफ की आस में फिर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्रावास की छात्राएं: बोलीं, 'शिकायत की तो वार्डन दे रही हैं नाम काटने की धमकी'
शिवपुरी शहर के टीवी टावर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं एक बार फिर आज गुरुवार को अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। इससे पहले मंगलवार को भी इन छात्राओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर हॉस्टल की अव्यवस्थाओं को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। छात्राओं का आरोप है कि प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।