सहारनपुर: भीषण गर्मी से परेशान मासूम बच्ची की सांसद इमरान मसूद से भावुक अपील हुई वायरल, स्कूल में छुट्टी की मांग
सहारनपुर में भीषण गर्मी के बीच एक मासूम बच्ची की सांसद इमरान मसूद से की गई मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची बेहद मासूमियत के साथ “इमरान मसूद अंकल” से गुहार लगाती नजर आ रही है कि वे डीएम से बात कर स्कूलों में छुट्टी घोषित करवा दें, क्योंकि गर्मी सहन करना मुश्किल हो रहा है।