राजस्थान सरकार के निर्देशों के तहत आबूरोड और माउंट आबू क्षेत्र में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने तथा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर एक विशेष कमेटी का गठन किया है।