हंडिया: पत्नी के साथ फोटो वायरल करने का आरोप, पुलिस आयुक्त से की गुहार
थाना क्षेत्र के अंजना गांव निवासी एक युवक ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार लगभग 06 बजे मामले की जानकारी सामने आई।