लोहरदगा: सेन्हा: लोहरदगा में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जय भीम के नारों से गूंजा शहर
लोहरदगा में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति पदाधिकारी कर्मचारी संघ, अंबेडकर विचार परिषद, रविदास विकास मंच एवं समाजसेवियों के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा के निकट माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की