बक्सर: चौसा में ओवरब्रिज निर्माण में लापरवाही, सड़क में ट्रक धंसा, 12 घंटे बाद शुरू हुआ यातायात
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 बक्सर के चौसा-कोचस मुख्य मार्ग स्थित 78बी रेल गेट के पास बन रहे ओवरब्रिज के समीप रविवार सोमवार की दरमियानी रात एक ट्रक सड़क में धंस जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। ट्रक के धंसते ही सड़क के बीच बड़ा गड्ढा बन गया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दस किलोमीटर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।