ओबरा: दुद्धी में बड़ी बहन की शादी की तैयारी में जुटी बहनों की बाइक पानी टंकी से टकराई, सीएचसी में इलाज जारी
Obra, Sonbhadra | Apr 21, 2026 म्योरपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी 20 वर्षीय अंशु पुत्री रामरती अपनी चचेरी बहन 12 वर्षीय अंशिका पुत्री विजय के साथ बाइक पर सवार होकर दुद्धी आ रही थीं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दुद्धी कस्बे के रामनगर पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क किनारे लगे पानी टंकी से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों चचेरी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।