भूपालसागर: लालावास में धनगर गाडरी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 होनहारों का सम्मान, शिक्षा का दिया संदेश
हेमंत कुमार खटीक ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर ब्लॉक के लालावास में अखिल भारतीय धनगर गाडरी समाज का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 40 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने