पेशरार: रंग बदलने वाले दुर्लभ गिरगिट को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
रंग बदलने वाले दुर्लभ गिरगिट को वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा लोहरदगा: जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र के जंगल मार्ग से एक युवक ने रंग बदलने वाले दुर्लभ गिरगिट को सुरक्षित बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। युवक ने बताया कि गिरगिट सड़क किनारे पड़ा हुआ था और आशंका थी कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो सकती है। इसी कारण वह उसे अपने साथ लोहरदगा ले आया।