सिविल लाइन थाना क्षेत्र के द्वारकाधीश कॉलोनी में रहने वाले बालक के साथ पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामूली बात पर मारपीट कर दी, जिसमें बालक घायल हो गया ।जिसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंचा। जहां मारपीट का मामला दर्ज कराया गया और उसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार कराया गया है।